जमुड़िया में तृणमूल कांग्रेस की सभा तो दूसरे और आसनसोल में भाजपा के विधायक ने की संवाद सम्मेलन

जमुड़िया में तृणमूल कांग्रेस की सभा तो दूसरे और आसनसोल में भाजपा के विधायक ने की संवाद सम्मेलन

जमुड़िया बीते कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल भाजपा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किए थे। शुक्रवार टीएमसी के और से जमुड़िया में एक सभा की गई सभा में उपस्थ आसनसोल उत्तर के विधायक तथा मंत्री मलय घटक राज्य के परिवहन मंत्री स्नेहसीश चक्रवर्ती के अलावा जमुड़िया के स्थानीय विधायक हरे राम सिंह और कार्यकर्ता उपस्थित थे सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा की हाल ही में बंगाल विधानसभा के भाजपा नेता प्रतिपक्ष ने यहां पर एक सभा की थी और बड़े-बड़े बातें की थी मंत्री ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष को सिर्फ एक ही बात कहना चाहते हैं कि हर विधानसभा में क्यों अगर वह हर वार्ड में भी सभाओं का आयोजन करते हैं तो भी भाजपा यहां से जीत नहीं पाएगी क्योंकि टीएमसी सिर्फ चुनाव के वक्त नहीं बल्कि पूरे साल लोगों के साथ रहती है जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेता सिर्फ चुनाव के समय लोगों के पास आते हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल लोकसभा केंद्र में दो सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी एक आसनसोल दक्षिण और दूसरी कुल्टी आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल पिछली बार चुनाव जीत गई थी लेकिन इस बार वह नहीं जीतेंगे क्योंकि पिछले लगभग 4 सालों से भी ज्यादा समय से वह अपने विधानसभा में दिखाई नहीं दिखी अब जबकि चुनाव सर पर है तो वह अपने विधानसभा में आ रही हैं और बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें को वोट देते हैं जो जनता के लिए काम करते हैं एक तरफ ममता बनर्जी राज्य में 100 के आसपास जनकल्याणकारी परियोजनाएं चल रही हैं और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी सिर्फ झूठ बोलती है।वही स्नेहसीश चक्रवर्ती ने कहा हाल ही में शुभेंदु अधिकारी जमुड़िया में एक सभा किया और  बड़ी-बड़ी बातें की थी लेकिन आज इस जनसभा में टीएमसी कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर समझ में आ गया है कि सुवेंदु अधिकारी ने उस दिन जो कुछ भी कहा था उसका कोई असर यहां के लोगों पर नहीं हुआ है क्योंकि जो जनसेलाब यहां पर उमड़ा है उससे साफ जाहिर होता है कि यहां की जनता का समर्थन किसके साथ है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके पश्चिम बंगाल में एस आई आर लागू कर रही है उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव सर पर है उससे पहले सिर्फ एक महीने के अंदर जिस तरह से इस प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है यह दिखाता है कि केंद्र सरकार की मंशा सही नहीं है। वहीं जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में शुभेंदु अधिकारी आए थे और कहा था कि अगले चुनाव में भाजपा को यहां से 25 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल होगी हरे राम सिंह ने कहा कि यह जमुड़िया अब पहले का जमुड़िया नहीं है 2021 में ममता बनर्जी के आशीर्वाद से वह यहां से जीते थे लोकसभा चुनाव में भी यहां पर टीएमसी के प्रत्याशी को बढ़त मिली थी इसलिए भाजपा नेता प्रतिपक्ष यह सपना देखना छोड़ दें कि यहां से भाजपा के प्रत्याशी को अगले चुनाव में जीत हासिल होगी।उन्होंने कहा कि यह जमुड़िया अब ममता बनर्जी का जमुड़िया बन गया है इस मौके पर जिलापरिषद सभादीप्ति विश्वनाथ बाउरी ब्लाक एक अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी उर्फ राणा ,ब्लाक दो अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा बोरो एक चैयरमेन शेख शानदार असीमा चक्रवर्ती प्रेमपाल सिंह राखी कर्मकार रुपेश यादव असीत मंडल दिनेश चक्रवर्ती उपस्थित थे।..........
आसनसोल दूसरे और आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल के शीतला स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उपस्थित भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य भी थे।संवाद को संबोधित करते जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि जहां पर भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभा का आयोजन किया जाता है वहीं पर टीएमसी की और से भी सभा का आयोजन किया जाता है यह दिखाता है कि आसनसोल में कम से कम टीएमसी को यह समझ में आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में लोग आगे आ रहे हैं और अब टीएमसी का जनाधार यहां से खत्म हो चुका है इसलिए उनके सभाओं में आम जनता नहीं आ रही है इसलिए उन्हें आसपास के इलाकों से लोगों को बुलाकर लाना पड़ रहा है जो टीएमसी के कार्यकर्ता नहीं है वही अग्निमित्रा पाल ने कहा की वर्तमान राज्य सरकार के नेतृत्व में जो दौर चल रहा है वह इस राज्य के लोगों के लिए बहुत ही चिंताजनक है उन्होंने कहा कि यहां पर शिक्षा हो या स्वास्थ्य या रोजगार के अवसर हर एक जगह पर अंधकार है लोगों के पास अवसर नहीं है लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है सरकार में बैठे मंत्री सिर्फ अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में आसनसोल नगर निगम में एक मामला सामने आया था जहां 43 लाख रुपए का जुर्माना किया गया था लेकिन आसनसोल नगर निगम के एक प्रभावशाली नेता द्वारा 11 लाख रुपए लेकर मामले को रफा दफा कर दिया गया।