ममता बनर्जी का लिया आशीर्वाद और भरा नामांकन नरेंद्र
दुर्गापुर:2026 विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बर्धमान जिले के पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने बुधवार को भव्य शक्ति प्रदर्शन के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन से पहले नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। यह मुलाकात दुर्गापुर में उस समय हुई, जब मुख्यमंत्री बीरभूम में चुनावी सभाओं के लिए हेलिपैड की ओर जा रही थीं।इसके बाद नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती भारी जनसमर्थन के साथ रैली के माध्यम से दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय पहुंचे और वहां आधिकारिक रूप से अपना नामांकन पत्र जमा किया।रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।समर्थकों ने नारेबाजी कर अपने उम्मीदवार के प्रति जोरदार समर्थन जताया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की ताकत का प्रदर्शन भी साफ तौर पर नजर आया। संवाद से बातचीत में नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा, “मैंने दीदी का आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल किया है। पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।” उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा का राज्य से सफाया हो जाएगा।
Mr Ajay Kumar