बराकर क्रिकेट खेल को लेकर दो पक्षों में विवाद
आसानसोल कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर में क्रिकेट खेल को लेकर दो पक्षों में विवाद

हो गया, हिंसक झड़प में तब्दील।आरोप है कि बराकर पुलिस फाड़ी के सामने हवा में गोली चलाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाटीचार्ज किया। घटनास्थल से दो गोली के खोखे बरामद किए गए हैं।यह घटना आसनसोल के कुलटी थाना क्षेत्र के बराकर में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की खबर पाकर कुल्टी के विधायक का डॉक्टर अजयपोद्दार मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि उन्हें भी घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं है हालांकि हमने कहा कि यह इलाका एक रिहायशी इलाका है यहां पर सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं और सभी को एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहना भी है इसलिए इस तरह की घटना ना हो वही अच्छा है अल्लाह की घटना स्थल पर पहुंचे अमित कुमार यादव ने बताया की कल छोटे-छोटे बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था जिसे प्रशासन ने बैठकर आपस में सुलझा भी दिया था लेकिन आज दोनों पक्षों ने इसे फिर से हवा दी और स्थिति काफी बिगड़ गई अमित यादव ने बताया कि वह नहीं जानते कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है लेकिन उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि बंगाल के धरती को अगर कोई अशांत करना चाह रहा है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए हालांकि इस बारे में जब हमने इलाके के एक व्यक्ति से बात की तो उन्होंने कहा की गोली चली है और पुलिस फांड़ी के सामने गोली चली है प्रशासन को पता है की गोली चलीहै उन्होंने कहा कि दो गोली चली है और गोलियों के खोखे अभी भी पड़े हुए हैं हालांकि वह यह नहीं बता पाए की गोली किसने चलाई है उन्होंने कहा कि उन्हें वह नहीं पहचानते
Mr Ajay Kumar