भाजपा कार्यकर्ताओं में कहीं उत्साह तो कहीं आगजनी की घटना
आसनसोल पश्चिम बर्दवान जिले में कहीं जश्न तो कहीं बमबाजी भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रही है यहां तक की कई इलाकों में तृणमूल कार्यालय में आग जनी की घटना तो कहीं बमबाजी हो रही है चुरुलिया में टीएमसी कार्यालय में आग लगाने का आरोप
आसनसोल के जामुड़िया इलाके में अंतिम चुनाव परिणाम आने से पहले ही तनाव बढ़ गया है। जामुड़िया के चुरुलिया क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पार्टी कार्यालय में आग लगाने की घटना सामने आई है। इस मामले में आरोप भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थकों पर लगाया गया है।
गोविंदपुर में टीएमसी कार्यालय पर बम फेंकने का आरोप आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में घटना आसनसोल उत्तर विधानसभा के अंतर्गत गोविंदपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर बम फेंकने का आरोप लगा इस घटना को लेकर भी आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर ही लगाया गया है। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Mr Ajay Kumar