टीएमसी पार्षद मौसम बसु के कार्यालय में लगा आग

टीएमसी पार्षद मौसम बसु के कार्यालय में लगा आग

आसनसोल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बार-बार कहा जा रहा है कि चुनाव नतीजे आने के बाद बंगाल में किसी प्रकार के हिंसा को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे लेकिन फिर भी अप्रिय घटनाओं के घटना का दौर थम नहीं रहा है मंगलवार रात्रि आसनसोल के कोर्ट मोड़ इलाके में स्थित टीएमसी पार्षद मौसम बसु के कार्यालय को किसी ने आग के हवाले कर दिया घटना के बाद आसनसोल उत्तर से भाजपा विधायक तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस स्थिति का जायजा लिया इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर तथा दमकल के कर्मचारी भी मौजूद थे जिन्होंने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया इस बारे में भाजपा विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं द्वारा कहा गया है कि चुनाव के बाद किसी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी लेकिन पूरे बंगाल में देखा जा रहा है कि इस तरह की घटनाएं घट रही है कृष्णेंदू मुखर्जी ने कहा की हो सकता है कि भाजपा को बदनाम करने के लिए यह कोई साजिश रची जा रही हो उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में पार्टी ऑफिस बनाया गया था वहां आसपास काफी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं सीसीटीवी के फोटोस देख जाएंगे और दोषियों को चिन्हित किया जाएगा अगर यह एक दुर्घटना है तो इस पर कुछ नहीं कहना लेकिन अगर इस घटना को किसी ने अंजाम दिया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी