चोरी की घटनाओं में रानीगंज पुलिस स्टेशन को बड़ी सफलता

चोरी की घटनाओं में रानीगंज पुलिस स्टेशन को बड़ी सफलता

रिपोर्टर मुना सिंह रानीगंज के चांद मरिडांगा और हलदि फैक्टरी रोड इलाके में दो चोरी की घटनाओं में रानीगंज पुलिस स्टेशन को बड़ी सफलता हासिल हुई है। गुरुवार इस बारे में रानीगंज पुलिस थाने की ओर से बताया गया कि खाली घर पाकर बांकुरा जिले के केटारडांगा क्षेत्र के आश्रमपाड़ा इलाके के तीन दागी अभियुक्तों ने रानीगंज में दो चोरी की घटनाएं कीं। इस संबंध में रानीगंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद रानीगंज पुलिस स्टेशन के दो अधिकारी प्रीतम पाल और परवेज आलम ने इस घटना की जांच शुरू की और विभिन्न सीसीटीवी फुटेज देखकर  और अभियुक्तों के मोबाइल टावर लोकेशन देखकर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। रानीगंज थाना के दो अधिकारी प्रीतम पाल और परवेज आलम ने अभियुक्तों के मोबाइल टावर लोकेशन देखकर अंडाल तक जाकर अंडाल इलाके में मालगाड़ी के ऊपर छिपे तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिन तीनों को गिरफ्तार किया गया है, वे बांकुरा जिले के निवासी हैं और बांकुरा में भी उनके खिलाफ विभिन्न मामले चल रहे हैं। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के नाम शमीम मंडल, ताज मोहम्मद खान और रफीक खान हैं। जांच में उनके पास से लगभग 500 ग्राम चांदी, पचास ग्राम सोना और कुछ हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।