मोडिफाइ साइलेंसर पे ट्रैफिक पुलिस ने छात्रों को की जागरूक

मोडिफाइ साइलेंसर पे ट्रैफिक पुलिस ने छात्रों को की जागरूक

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर ट्रैफिक थाना प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम के नेतृत्व में बुलेट में लगे आवाजी साइलेंसर पर करवाई की गई।बुधवार कल्ला मोड़ के स्थित पत्रकारों को जानकारी देते हुए मोहम्मद अशरफुल इस्लाम ने बताया कि कुछ छात्रों को मोडिफाइड साइलेंसर के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया कि कानून के अनुसार या पर्यावरण को देखते हुए भी मोडिफाइड साइलेंसर नहीं लगाये जा सकते इसके लिए उन्हें जागरूक किया गया और कुछ मोटरसाइकिलों से मोडिफाइड साइलेंसर खोल दिए गए उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से ही यह अभियान चलाया जा रहा है और अब तक तकरीबन 40 मोटरसाइकिलों से मोडिफाइड साइलेंसर खुलवा लिए गए हैं उन्होंने कहा कि कोई जुर्माना नहीं किया गया बस छात्रों को जागरूक किया गया ताकि भविष्य में वह इस तरह से मोडिफाइड साइलेंसर ना लगाए उन्होंने कहा कि छात्रों ने भी अपनी गलती स्वीकारी यहां तक कि छात्रों के जो अभिभावक आए थे उन्होंने भी स्वीकार किया के इस तरह से मोडिफाइड साइलेंसर नहीं लगना चाहिए।