हर गाड़ी में लोड हो रहा 5 टन एक्स्ट्रा कोयला, मालामाल हो रहे डीओ मालिक
हर गाड़ी में लोड हो रहा 5 टन एक्स्ट्रा कोयला, मालामाल हो रहे डीओ मालिक
आसनसोल । कोयला चोर रोजाना कुछ न कुछ नया तरीका कोयला चोरी में जरूर अपना लेते है। चाहे वो ईसीएल के कोयला लदे वाहन हो या डिपो, हर स्तर पर कोयला चोर अपनी नजर बनाए रखते है। जहां मौका मिले, कोयला चोरी में कोई चूक नहीं रखते और कोयला चोरी कर लेते है। अभी तक विभिन्न तरह से कोयले की लूट चल रही थी, लेकिन अब कोयला अधिकारियों को व कर्मियों की सेटिंग के बलबूते कोयला चोर माफिया बन रहे है। बताया जाता है कि डिस्पेच आर्डर (डीओ) में अब कोयला चोरी हो रही है। ईसीएल के सातग्राम-श्रीपुर एरिया के सयुंक्त सेंटल डिपो तथा निमचा डिपो में भारी अनियमितता की खबरें आ रही है। सूत्र बताते है कि इन दोनों डिपो में कथित रूप से कोयला लोड करने की जिम्मेदारी रखने वाले अधिकारियों की मिलीभगत से प्रत्येक वाहन में कम से कम 5 टन अतिरिक्त कोयला लोड किया जा रहा है। इसका सीधे ईसीएल (कोल इंडिया) को नुकसान हो रहा है। जिसका फायदा डीओ मालिक उठा रहे है और प्रति वाहन से हजारों रुपये अवैध कमाई कर रहे है। लेकिन इस दिशा में न तो ईसीएल के वरीय अधिकारियों की नजर हैं और न ही किसी सुरक्षा कर्मी की। कुल मिलाकर कहा जाए तो ईसीएल के सातग्राम-श्रीपुर एरिया के सयुंक्त सेंटल डिपो तथा निमचा डिपो में कोयला माफिया कहे या डीओ माफिया, इनकी चांदी हो रही है। भले ही इस एवज में डीओ अधिकारियों की भी कुछ कमाई हो रही है, लेकिन इसका भरपूर लाभ कोयला तस्कर उठा रहे है।
Mr Ajay Kumar