जंगल में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 38 नम्बर वार्ड के कालीपहाड़ी इलाके में स्तिथ कुर्तिया पाड़ा इलाके के जंगल में नवजात का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नवजात का शव देखा सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। जन्म के कुछ ही समय बाद मासूम को जंगल में फेंक देना समाज की संवेदनहीनता और क्रूरता का उदाहरण है। लोगों का कहना है कि न जाने क्या मजबूरी या हालात होंगे, जब किसी मां-बाप को इतना बेरहम बनना पड़ा। आखिर ऐसा क्या हुआ होगा कि अपने ही बच्चे को मौत के हवाले कर दिया? लोग इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नवजात की मौत जन्म के तुरंत बाद हुई या उसे जिंदा ही छोड़ दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। बार-बार ऐसी घटनाएं यह सोचने पर मजबूर कर रही हैं कि क्या इसका कारण गरीबी है? या फिर यह मानवता से गिरते हमारे स्तर की निशानी है?
Mr Ajay Kumar