नगर निगम के वार्ड संख्या 76 नंबर क्षेत्र में चश्मा वितरण मलय घटक के नेतृत्व में किया गया
आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में आज लाइफ सेवर्स नामक स्वैच्छिक संगठन की ओर से आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 76 नंबर क्षेत्र में चश्मा वितरण किया गया। कुछ दिन पहले इस संगठन की ओर से लोगों की आंखों की जांच की गई थी और जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता थी, उन्हें आज मुफ्त में चश्मा दिया गया। इस अवसर पर मलय घटक विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले 76 नंबर वार्ड टीएमसी की ओर से यहां लाइफ सेवर्स नामक संगठन के तत्वावधान में आंखों की जांच शिविर का आयोजन किया गया था और उसके बाद आज जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता थी, उन्हें मुफ्त में चश्मा प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले सर्दियों में कंबल वितरण किया गया था। इसके अलावा एक मेडिकल बस शुरू की गई है जिसमें आधुनिक चिकित्सा उपकरण हैं, मेडिकल टेस्ट किया जाता है और आवश्यकता पड़ने पर चश्मा भी प्रदान किया जाता है। इसके अलावा एक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। मलय घटक ने कहा कि एक तरफ एक पार्टी है जो ममता बनर्जी के आदर्शों से प्रेरित होकर हमेशा लोगों के लिए काम करना चाहती है, दूसरी तरफ विरोधी हैं जो केवल अच्छे काम की निंदा करते हैं लेकिन काम नहीं करते हैं।
Mr Ajay Kumar