तिराट में बालू लदे डंपर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत आक्रोश लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

रानीगंज ब्लॉक अधीन तिराट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बालू से भरे डंपर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार दुर्घटना की शिकार हो गई आसनसोल जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखी गई। आक्रोशित लोगो ने मुआवजा एवं बालू घाट के मालिक के ऊपर कार्रवाई को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में बालू लदे डंपरों का आवागमन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से इस तरह की दुर्घटनाएँ अक्सर होती रहती हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस विषय की घटना सुनते ही भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल घटनास्थल पर मौके पर पहुँचीं, प्रशासन और तृणमूल पर लगाए गंभीर आरोप। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है जिसमें बालू गाड़ियों की लापरवाही से किसी की जान गई हो। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले बर्नपुर और डामरा में भी इसी तरह की घटनाओं में लोगों की मौत हो चुकी है।उनका आरोप है कि प्रशासन और तृणमूल कांग्रेस के नेता-प्रमुख इस मामले को नज़रअंदाज करते हैं क्योंकि उन्हें “बालू माफियाओं से लाभ” मिलता है।अग्निमित्रा पाल ने कहा कि जब तक मृतक परिवार को 10 लाख रुपये मुआवज़ा और एक आश्रित को सरकारी नौकरी नहीं मिल जाती, तब तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने 10 डंपरों में लगाई आग सूत्र के अनुसार, बढ़ते रोष के बीच जनता ने बालू लोड करने के लिए खड़े करीब 10 डंपर में आग लगा दी। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी

Awaz office