आसनसोल दुर्गापुर में साइबर प्रहार’ ऑपरेशन का बड़ा एक्शन 121 गिरफ्तार


आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में 17 अगस्त से शुरू हुए ‘साइबर प्रहार’ ऑपरेशन के तहत साइबर थाना पुलिस ने अब तक 121 लोगों को गिरफ्तार किया है। साइबर विभाग के एडीसी राहुल पांडे के अनुसार, नियामतपुर और दुर्गापुर को साइबर अपराध के दो हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। कुल 10 मामलों में कार्रवाई करते हुए 121 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
Awaz office
