बिहार के जमुई मे हुआ रेल हादसा सीमेंट लेकर जा रही मालगाड़ी के 16 डब्बे पटरी से उतरे अप और डाउन लाईन बाधित

बिहार के जमुई मे हुआ रेल हादसा सीमेंट लेकर जा रही मालगाड़ी के 16 डब्बे पटरी से उतरे अप और डाउन लाईन बाधित

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल रेलवे डिवीजन के जसीडीह झांझा रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, सीमेंट लेकर जा रही मालगाड़ी के 16 डब्बे पटरी से उतर गए हैं, जिसमे से तीन डब्बे नदी मे जा गिरे हैं, जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वह बिहार का जमुई जिला बताया जा रहा है, टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बधुआ नदी पर बना पुल संख्या 676 है, वहीं देर रात करीब 11:30 बजे यह हादसा हुआ है, हादसे के कारन अप और डाउन दोनो लाईन पूरी तरह बाधित हो गई हैं, बिहार ही नही बल्कि बंगाल मे भी रेलवे स्टेशनो पर कई ट्रेनों को रोक दिया गया है, वहीं यात्रियों की हुई असुविधा के लिये रेलवे ने काफी खेद जताया है और कई ट्रेनो तो कइयों के रूट बदल दिए गए हैं, तो कुछ ट्रेनों के समय सीमा मे बदलाव किया गया है, फिलहाल रेलवे रूट पर कार्य चल रहा है और यह कोसिस की जा रही है की जल्द से जल्द अप और डाउन दोनो लाइनों पर एक बार फिर से रेलवे परिसेवा चालू कर ली जाए।