चंद्रनाथ हत्याकांड में इस्तेमाल बाइक का रजिस्ट्रेशन आसनसोल के बर्नपुर का पते पर नहीं मिला मालिक

चंद्रनाथ हत्याकांड में इस्तेमाल बाइक का रजिस्ट्रेशन आसनसोल के बर्नपुर का पते पर नहीं मिला मालिक

जांच में बड़ा खुलासा, स्थानीय लोग भी हैरान
आसनसोल : भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को लेकर जांच में नया खुलासा हुआ है। हत्या में उपयोग की गई बाइक का रजिस्ट्रेशन पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बर्नपुर इलाके का निकला है।
जांच में सामने आया कि बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर WB44D1990 है। उपलब्ध रजिस्ट्रेशन विवरण के अनुसार बाइक के मालिक का नाम विभाष कुमार भट्टाचार्य बताया गया है। रजिस्ट्रेशन पश्चिम बर्धमान आरटीओ में 4 मई 2012 को हुआ था और इसकी वैधता 2 मई 2027 तक है।
रजिस्ट्रेशन में दर्ज पता
क्वार्टर नंबर : AB 7/12, गुरुद्वारा रोड
इलाका : बर्नपुर
थाना/लैंडमार्क : हीरापुर, बर्धमान
राज्य : पश्चिम बंगाल
लेकिन गुरुवार को जब इस पते की जांच की गई तो पता चला कि वहां विभाष कुमार भट्टाचार्य नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता। वर्तमान में उस क्वार्टर में बर्नपुर इस्को कारखाने के कर्मचारी धरमवीर कुमार अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2014 से वहां रह रहे हैं और विभाष नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानते।
धरमवीर कुमार ने यह भी बताया कि जिस बाइक का नंबर सामने आया है, वह वहां मौजूद नहीं है। उनके पास जो मोटरसाइकिल है उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी अलग है।
इस खुलासे के बाद गुरुद्वारा रोड स्थित एबी टाइप क्वार्टर के निवासी भी हैरान हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हत्या में इस्तेमाल बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी हो सकता है।