एडीडीए की ओर से सिदुली तेली पाड़ा मे शेड का शिलान्यास।
अंडाल : अंडाल ब्लॉक के सिदुली तेली पाड़ा में एडीडीए के चेयरमैन कवि दत्ता और रानीगंज विधानसभा के विधायक तापस बनर्जी के हाथों से 10 लाख की लागत से शेड का शिलान्यास किया जायेगा इस दौरान एडीडी के चेयरमैन कवि दत्ता ने कहा की मेरे बड़े भाई तापस बनर्जी के निर्देश से सिदुली मे एक शेड की निर्माण होने जा रहा है, उन्होने कहा एडीडीए हर जरुरत का कार्यों को करती आ रही उसी तरह ही यह काम हम करेंगे दूसरी और विधायक तापस बनर्जी ने कहा की एडीडीए ने रानीगंज विधानसभा के विभिन्न जगहों मे अभी 50 लाख का काम शुरु किया है इससे पहले 2 करोड़ का काम एडीडीए कर चुकी है इसके बाद भी कई जगहों मे काम होना बाकि है।उन्होंने कहा की एडीडीए अच्छा काम कर रहीं है इस दौरान तृणमूल युवा कांग्रेस पश्चिम बंगाल महासचिव कौशिक मंडल,पंचायत सदस्य कबिता बरुई,रंजीत सिन्हा, किरिटी बरुई उपस्थित थे।
Mr Ajay Kumar