अवैध बालू घाट पर पहुँची भाजपा विधाइका अग्निमित्रा पॉल ने जमकर हंगामा की लगाए कई गंभीर आरोप

अवैध बालू घाट पर पहुँची भाजपा विधाइका अग्निमित्रा पॉल ने जमकर हंगामा की लगाए कई गंभीर आरोप

आसनसोल, पश्चिम बंगाल 2026 विधानसभा चुनाव की घोषणा महज कुछ महीनों मे हो जानी है, चुनाव की घोषणा से ठीक पहले राज्य के हर राजनीती दल के नेता अपने -अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने और अपने -अपने विधानसभा इलाकों मे अपना दबदबा कायम करने मे लग गए हैं, नेताओं की इसी परिकिर्या के बिच आसनसोल दक्षिण विधानसभा की भाजपा विधाइका इन दिनों खूब सुर्खियों मे हैं, वह कभी अवैध कोयला के खिलाफ मोर्चा खोलती हुए दिख रही तो कभी वह सड़क पर लापरवाही से डिउटी कर रहे ट्रेफिक पुलिस के कारन लगने वाली लम्बी जाम के खिलाफ पुलिस अधिकारीयों को फटकार लगाते देखी जाती हैं, तो कभी मनमाने तरीके से सड़क पर चला रहे टोटो और ऑटो चालकों से उलझ जाती हैं। मनमाने तरीके से चलाए जा रहे ऑटो और टोटो के कारन सड़क पर लंबा जाम लग जाता है, जिस कारन लोगों को भारी दिक्क़तों का सामना करना पड़ता है, लोगों को अस्पताल, बच्चों को स्कुल आने जाने मे काफी परेशानी होती है, ऐसे मे अब भाजपा विधाइका का एक और नया विडिओ सामने आया है।एक विडिओ मे भाजपा विधाइका अपने विधानसभा क्षेत्र के डामरा दामोदर नदी घाट पहुँची घाट पर अवैध रूप से हो रही बालू तस्करी के खिलाफ सुबह से ही मोर्चा खोलदी उनका आरोप है की दामोदर नदी से इलाके का रहने वाला पप्पू और विवेक,एवं तृणमूल पार्षद की मदद से अवैध रूप से बालू तस्करी कर रहा है, वह भी पोकलेन मशीन नदी मे उतार कर भारी ट्रकों के जरिए, हालांकि इस मामले मे एक तरफ मौके पर पहुँची साऊथ थाना पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है की वह मामले की जाँच करेंगे क्योंकि इस जगह पर एक वैध बालू घाट चल रहा है, वहीं अवैध रूप से बालू घाट कौन चला रहा है यह वह जाँच कर आगे की कार्रवाई करेंगे, वहीं इस मामले मे तृणमूल पार्षद तरुण चक्रवर्ती ने कहा की उन्होंने अवैध रूप से चल रहे बालू घाट को लेकर कई बार लिखित शिकायत की है पर कोई कार्रवाई नही होने से वह खामोश बैठे हैं, भाजपा विधाइका उनको इस मामले मे घसीट रही हैं उनको बदनाम करके गलती कर रही हैं, वह उनको और उनकी पार्टी तृणमूल को बदनाम कर खुदकी प्रचार प्रसार करने मे लगी हैं