पीने के पानी समस्या को लेकर सड़क जाम का प्रदर्शन
आसनसोल के जमुरिया बाइपास क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।आसनसोल नगर निगम क्षेत्र पड़ने वाली वार्ड संख्या 6 क्षेत्र में पेयजल समस्या को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों आरोप है कि कई वर्षों से क्षेत्र में ठीक से पेजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। नगर निगम के बोरो चेयरमैन शेख सान्दार और भाजपा उम्मीदवार बिजन मुखर्जी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बात की और जल समस्या विषय समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम हटाया गया। इस विषय में भाजपा उम्मीदवार डॉ बिजन मुखर्जी ने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं कर पा रही है जिस तरह का पानी यहां पर लोगों को पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है उसे लोग बीमार पड़ रहे हैं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने साफ कहा कि पानी एक बुनियादी जरूरत है लेकिन यह प्रशासन वह भी उपलब्ध नहीं कर पा रही है उन्होंने कहा कि प्रशासन किस तरह से पानी उपलब्ध कराई कि यह प्रशासन को देखना है लेकिन लोगों को पीने का स्वच्छ पानी मिलना चाहिए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि यहां पर पीने का पानी सही से नहीं मिलता अनियमित आपूर्ति होती है जिस वजह से लोगों का गुस्सा होना लाजमी है नगर निगम पानी तक उपलब्ध नहीं कर पा रही है तो यह उनकी असफलता है ऐसे में अगर यहां के लोग चुनाव का बहिष्कार करने का सोच रहे हैं तो गलती यहां के लोगों की नहीं है हालांकि इस बारे में घटनास्थल पर पहुंचे बोरो चेयरमैन शेख शानदार ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी हो जाती है लेकिन प्रशासन और नगर निगम प्रयास कर रहा है कि लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान ना होना पड़े और इसके लिए हर प्रकार का इंतजाम किया जा रहा है लेकिन जब हमने स्थानीय लोगों से बात की तो उनका कहना था कि पिछले 5 वर्षों से यहां पर पानी की समस्या है प्रशासन और यहां के नेताओं से कहकर वह लोग परेशान हो चुके हैं इसलिए आखिरकार रविवार रोड जाम किया इनका साफ कहना था कि जब तक उनके पीने के पानी की समस्या दूर नहीं होती वह चुनाव में मतदान नहीं करेंगे हालांकि आज शेख शानदार द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन दिए इसके बाद स्थानीय लोगों ने रोड जाम समाप्त कर लिया
Mr Ajay Kumar