मंत्री मलय घटक के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच मेडिकल के मध्य की गई

मंत्री मलय घटक के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच मेडिकल के मध्य की गई

आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के मंत्री मलय घटक के प्रयासों से विभिन्न वार्डों में एक मेडिकल वैन के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य जांच की जा रही है मेडिकल वाहन एक मिनी हॉस्पिटल की तरह है जिसमें आंख कान नाक के चिकित्सक जनरल जेनरल फिजिशियन आदि मौजूद है इस मेडिकल वाहन में ही ब्लड टेस्ट ईसीजी एक्स-रे भी हो जाएगा। शुक्रवार आसनसोल नगर निगम के 29 नंबर वार्ड इलाके में रेल पार धधका इलाके के रेलवे क्वार्टर कॉलोनी में मेडिकल वाहन के जरिए एक मेडिकल कैंप लगाया गया यहां पर बड़ी संख्या में लोग आए जिनका इलाज किया गया और जिन लोगों को जांच की आवश्यकता थी उनकी जांच की गई इस बारे में 29 नंबर वार्ड के टीएमसी अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंत्री और इस क्षेत्र के विधायक मलय घटक के सौजन्य से विभिन्न वार्डों में मेडिकल वाहन को घुमाया जा रहा है 29 नंबर वार्ड में मेडिकल वाहन के जरिए लोगों की जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि इस मेडिकल वाहन में लोगों की आंखों और दिल की जांच की जा रही है इसके अलावा जेनरल फिजिशियन के साथ दांतों का भी डॉक्टर मौजूद थे यहां पर कई प्रकार के रक्त जांच भी किया गया और जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जा रही थी और जरूरत पड़ने पर दवा भी दी जा रही थी उन्होंने इसके लिए मंत्री को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि जो लोग आर्थिक तंगी की वजह से अपना सही से स्वास्थ्य जांच नहीं करवा पाते उनके लिए यह सिवा किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं दूसरी तरफ मेडिकल वाहन में चिकित्सक तौर पर मौजूद डॉक्टर मिलन बेरा ने बताया कि मैं इस मेडिकल वाहन में लोगों को चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं उनका इलाज किया जा रहा है जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है उन्हें बताया कि यहां पर आंख दांत के साथ-साथ जनरल फिजिशियन भी है जो लोगों की जांच कर रहे हैं और ब्लड टेस्ट भी किया जा रहे हैं इनमें शुगर की जांच करवाई जा रही है इसके अलावा लिपिड प्रोफाइल सीवीजी यूरिया क्रिएटिनिन आदि की जांच की जा रही थी