हार्टन रोड में जाम की समस्या को ले कर विधायक अग्निमित्र पाल ने निगम मेयर से मिली

हार्टन रोड में जाम की समस्या को ले कर विधायक अग्निमित्र पाल ने निगम मेयर से मिली

आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और हटन रोड इलाके में टोटो की वजह से हो रही जाम की समस्या को लेकर मेयर से बातचीत की।कुछ दिनों पहले अग्निमित्रा पाल हटन रोड मोड़ पहुंची थी और उन्होंने मोड़ और जीटी रोड के ऊपर टोटो खड़ी करके यात्रियों को चढ़ाने उतारने का विरोध करते हुए दिखी। टोटो चालकों और वहां पर मौजूद सिविक वॉलिंटियर्स को फटकार लगाई थी।और इसी विषय पर मेयर से बात करने विधायक अग्निमित्र पाल आसनसोल नगर निगम मेयर से मिलने पहुंची और उन्होंने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हटन रोड मोड पर जिस तरह से टोटो की वजह से जाम लग रहा है उससे लोग परेशान हो चुके हैं और यह बहुत जरूरी है कि हटन रोड मोड़ को जाम मुक्त किया जाए उन्होंने कहा कि उस स्थान पर एक खाली जगह है जहां पर टोटो को खड़ा किया जा सकता है मेयर ने कहा कि वह इस बात की जानकारी लेंगे और अगर ऐसा संभव हुआ तो वैसा ही किया जाएगा मेयर ने स्वीकार किया कि हटन रोड पर जिस तरह से रास्ते पर खड़ी होकर टोटो यात्री चढ़ाते उतारते हैं इससे सभी को परेशानी होती है इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि कुछ दिनों पहले वह हटन रोड से गुजर रही थी वहां पर उन्होंने देखा था कि टोटो चालक रास्ते पर अपनी गाड़ियों को खड़ी करके यात्रियों को चढ़ाव उतार कर रहे थे जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है इसे लेकर उन्होंने कुछ टोटो चालकों को टोका था तब टोटो चालकों ने कहा था कि वह भी नहीं चाहते कि इस तरह से रास्ते को जाम करके वह यात्रियों को चढ़ाए और उतारें लेकिन उनके टोटो को खड़ी करने और यात्री चढ़ाने उतारने के लिए कोई जगह नहीं है इसी मुद्दे को लेकर वह मेयर से मिलने आई थी विधायक ने कहा कि मेयर ने उनकी बातों को सुना और कहा कि नगर निगम की तरफ से इस मुद्दे का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है वहीं मेयर विधान उपाध्याय से जब बात की गईं तो उन्होंने भी कहा की हटन रोड मोड़ पर जो टोटो चालक अपने वाहनों को रास्ते पर खड़ा करके यात्री चढ़ाते उतारते हैं उसी मुद्दे पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल उनसे मिलने आई थी मेयर ने स्वीकार किया कि यह एक बहुत गंभीर मुद्दा है लोगों को परेशानी हो रही है और नगर निगम भी इसका समाधान चाहता है उन्होंने कहा कि विधायक ने इस समस्या के समाधान के लिए कुछ प्रस्ताव दिए हैं नगर निगम प्रस्तावों को रखेगे।