मंत्री अरूप विश्वास एस आई आर प्रगति का जायजा लेने कुल्टी विधानसभा पहुंचे

मंत्री अरूप विश्वास एस आई आर प्रगति का जायजा लेने कुल्टी विधानसभा पहुंचे

आसनसोल।पश्चिम बंगाल सरकार के बिजली मंत्री अरुप विश्वास शुक्रवार कुल्टी विधानसभा केंद्र पहुंचे और इन्होंने यहां पर एस आई कार्य की प्रगति का जायजा लिया इस मौके पर उनके साथ पश्चिम बर्दवान जिले के टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी मंत्री प्रदीप मजूमदार वरिष्ठ टीएमसी नेता उज्जवल चटर्जी भी उपस्थित थे यहां पर अरुप विश्वास ने स्थानीय टीएमसी नेताओं के साथ बातचीत की और एस आई आर को लेकर कितना काम हुआ है इसकी प्रगति का जायजा लिया इसके बाद पत्रकारों से बात करते हो उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में यह काम चल रहा है यहां पर भी यह काम चल रहा है। उन्होंने यहां पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। कल भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहां था कि पश्चिम बंगाल में पूरे देश के मुकाबले बिजली की कीमत यूनिट प्रति सबसे ज्यादा है इसकी जिम्मेदारी बिजली मंत्री को लेनी होगी। इस विषय पर जब अरुप विश्वास से बात की तो उन्होंने भाजपा विधायक पर झूठ बोलने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि वह एक विधायक हैं लेकिन विधायक के तौर पर उन्होंने जो बयान दिया है वह सही नहीं है बिजली की कीमत के हिसाब से बंगाल पूरे देश में 17 वा स्थान पर है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने भाजपा विधायक का बयान सुना नहीं है लेकिन अगर उन्होंने ऐसा झूठा बयान दिया है तो उनके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।