मृत्यु व्यक्ति का शव बदल दिया, अस्पताल में लापरवाही का आरोप

मृत्यु व्यक्ति का शव बदल दिया, अस्पताल में लापरवाही का आरोप

दुर्गापुर : मृत व्यक्ति का शव अस्पताल के द्वारा बदल दिया गया, जिसको लेकर अस्पताल पर लापरवाही का  आरोप लगाया. परिवार के लोगों का कहना है कि जब वह अस्पताल से मृत शरीर को लेकर घर पहुंचे, वहां परिवार के लोगों के नजर पड़ी तो देखा कि महिला का शव है. परिवार के लोग आक्रोश में आ गए, फिर शव को अस्पताल ले गए. जहां लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। बेनाचिति के 71 वर्षीय नृपेंद्रनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, सागरभांगा के देशबंधु नगर के 75 वर्षीय कनक मजूमदार को वहां भर्ती कराया गया था। बुधवार रात दोनों की मौत हो गई।  गुरुवार सुबह नृपेंद्रनाथ का शव परिजन ले गए। शव को घर ले जाया गया। सबकी निगाहें शव देखने से पता चलता है कि यह किसी महिला का शव है. जानकारी पाकर कनक मजूमदार के परिजन भी अस्पताल के सामने आक्रोशित हो गये. आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह से ही शव का इंतजार कर रहे हैं. अस्पताल पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनका गुस्सा फूट पड़ा।