सरकार बनने जा रही है बदलाव भी होगा और बदला भी होगा अग्निमित्र पाल
भारतीय जनता पार्टी की और से एक विशाल रैली कर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न केंद्र के प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया यह रैली आसनसोल के बीएनआर से शुरू हुई इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य आसनसोल दक्षिण की भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल, भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अजय पोद्दार जमुरिया से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बिजन मुखर्जी बाराबनी से प्रत्याशी अरिजित राय उपस्थित थे आसनसोल उत्तर के प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी ने मंगलवार ही अपना नामांकन जमा कर किया बुधवार भी वह रैली में शामिल हुए, सभी प्रत्याशी अपने-अपने नामांकन केंद्र पहुंचे और उन्होंने आचार संहिता का नियमों का पालन करते हुए नामांकन जमा किया इस मौके पर संवाद को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अवैध मतदाताओं के नाम काटने के लिए फॉर्म 7 जमा करने का प्रयास किया गया था लेकिन टीएमसी के गुंडो द्वारा उसे छीन लिया गया उन्होंने कहा कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा केंद्र से ही ऐसे हजारों अवैध मतदाताओं के नाम काटने के लिए फॉर्म 7 जमा करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल की गाड़ी से फॉर्म 7 छीन लिए गए थे उन्होंने साफ कहा कि जब तक एक भी अवैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में रहेगा बीजेपी आंदोलन करती रहेगी उन्होंने साफ कहा नौ एसआईआर नो वोट। अग्निमित्र पाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार बन रही है माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सोनार बांग्ला बनने जा रही है बदलाव भी होगा और बदला भी होगा
Mr Ajay Kumar