आसनसोल रेलपार में कारोबारी नन्हे उर्फ मिस्टर के आवास पर छापेमारी

आसनसोल रेलपार में कारोबारी नन्हे उर्फ मिस्टर के आवास पर छापेमारी
दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों की गहन जांच, कार्रवाई की वजह पर अधिकारियों ने साधी चुप्पी
आसनसोल। आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र रेलपार में ट्रांसपोर्टर एवं विभिन्न कारोबार से जुड़े कारोबारी नन्हे उर्फ मिस्टर के आवास पर गुरुवार को स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ टीम ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान एसटीएफ अधिकारियों ने आवास की गहन तलाशी ली और मामले से जुड़े दस्तावेजों तथा अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों की जांच की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक चल रही जांच के सिलसिले में की गई है।
हालांकि, एसटीएफ फिलहाल छापेमारी के कारणों या जांच की प्रकृति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। अधिकारियों ने मामले पर टिप्पणी करने से भी इनकार किया है। कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे रेलपार क्षेत्र में हलचल का माहौल बन गया। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी और किसी भी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।