जहांगीरी मोहल्ला चौकी मैं शुक्रवार रात तोड़फोड़ की गई

जहांगीरी मोहल्ला चौकी मैं शुक्रवार रात तोड़फोड़ की गई

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत जहांगीरी मोहल्ला चौकी मैं शुक्रवार रात तोड़फोड़ की गई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जहांगीरी मोहल्ला चौकी के पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने कार्रवाई की इस बारे में जब हमने कुछ पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि एक घटना घटी थी लेकिन स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहां कि उन्हें जब जहांगीरी मोहल्ला चौकी में तोड़फोड़ की घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि यहां पर कुछ लोगों द्वारा व्यापक तोड़फोड़ की गई है।  हालांकि घटना की वजह के बारे में वह कुछ नहीं बता पाए लेकिन उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई शिकायत थी भी तो कानून के मुताबिक वह आगे बढ़ सकते थे इस तरह से तोड़फोड़ करना किसी समस्या का समाधान नहीं है।  यह समस्या को बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी इस घटना को अंजाम दिया है उनकी वजह से पूरे शहर में अशांति फैल गई है।  उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि कुछ लोगों की वजह से ज्यादातर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और इसमें निचले तबके के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है इसीलिए उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि पुलिस प्रशासन जो हमेशा लोगों के साथ खड़ी रहती है उनके कार्यालय पर इस तरह से हमला करना और कानून को अपने हाथ में लेना है उचित नहीं है।  वहीं टीएमसी पार्षद फनसबी आलिया भी घटनास्थल पर पहुंची हालांकि वह भी घटना के असली कारण के बारे में कुछ नहीं बता पाई उन्होंने कहा कि इलाके में जो मस्जिद है वहां पर लगी माइक को लेकर कुछ बात हुई थी इसके बाद यह घटना हुई लेकिन उन्होंने कहा कि मसला चाहे कुछ भी रहा हो लेकिन इस तरह से पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ करना सही नहीं है क्योंकि पुलिस प्रशासन के लोग हमेशा आम जनता के साथ खड़े रहते हैं।  आम जनता की एक पुकार पर यह लोग आ जाते हैं और लोगों की रक्षा करते हैं ऐसे में इस तरह से पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ करना कहीं से भी सही नहीं है।  वहीं मस्जिद में माइक को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर शुक्रवार को ही स्थानीय सभी इमामों की बैठक हो रही है लेकिन उससे पहले ही इस घटना को अंजाम दे दिया गया।  उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी इस घटना को अंजाम लिया है उन्होंने गलत किया है इस तरह से कानून को अपने हाथ में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने भी सभी से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी के भी बहकावे में आकर कोई कानून को अपने हाथ में ना ले