आसनसोल बस्तीन बाजार दुर्गा मंदिर में विधायक ने की पूजा अर्चना

आसनसोल बस्तीन बाजार दुर्गा मंदिर में विधायक ने की पूजा अर्चना

बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आसनसोल उत्तर से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले कृष्णनेंदु मुखर्जी ने आसनसोल की जनता से वादा किया था कि अगर वह विधायक बनते हैं तो पिछले 15 सालों से आसनसोल के बसतिन बाजार इलाके में जो दुर्गा मंदिर बंद पड़ा है उसे खुलवा आएंगे जिस दिन बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे की घोषणा हुई थी और आसनसोल उत्तर से भाजपा को जीत हासिल हुई थी उसी दिन शाम को ही मंदिर के दरवाजे खोल दिए गए थे आज भाजपा विधायक है कृष्णेंदू मुखर्जी द्वारा मंदिर में विधिवत्त पूजा अर्चना की गई इस मौके पर उनके साथ समाज सेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे उन्होंने पूजा अर्चना की और इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आज मंदिर के दरवाजे अन्य मंदिरों की तरह नियमित रूप से खोल दिए गए उन्होंने कहा कि किसी भी मंदिर में रोज दो बार पूजा होना अत्यंत आवश्यक है यहां पर पिछले 15 सालों से नहीं हो रहा था लेकिन अब वह अतीत की बात है अब यहां पर रोज पूजा अर्चना होगी इसके लिए उन्होंने आसनसोल की जनता को धन्यवाद दिया जिन्होंने बीजेपी पर भरोसा जताया और भाजपा ने अपने किए गए वादे को पूरा किया इस दौरान भाजपा समर्थकों का उत्साह देखने लायक था यहां पर जय श्री राम के नारे लगाए गए और भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के नाम के भी जयकारे लगे