ईडी के कार्रवाई पर अग्निमित्र पाल ने दी प्रतिक्रिया, मगर अब तक किसी विधायक ने डियो सिंडिकेट के मास्टरमाइंड पप्पू सिंह पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी
आसनसोल एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा कोयला तस्करी मामले में चिन्मय मंडल और किरण खां कोकिला स्टार के जाने के मुद्दे पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि वो एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा इन दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किए जाने का स्वागत करती हैं लेकिन अभी तक कोयला तस्करी मामले में सरगना कौन है वहां तक एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट पहुंच नहीं पाया है जबकि एनफोर्समेंट डायरेक्टर का कहना था कि बहुत जल्द इस पूरे मामले में सरगना तक वह लोग पहुंच जाएंगे भाजपा विधायक ने कहा कि पूरा बंगाल इस पूरे कोयला तस्करी मामले में सरगना का नाम जानना चाहता है और उसे सलाखों के पीछे देखना चाहता है अग्निमित्रा पाल ने यह भी कहा की कोयला हो या बालू अवैध कारोबार से न सिर्फ राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि बंगाल के पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन और वर्तमान सत्ता पक्ष को इसकी कोई चिंता नहीं है उनको सिर्फ पैसे बनाने से मतलब है इस मामले में पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल को भी तलब किया गया है यह दिखाता है कि इस पूरे अवैध कारोबार में पुलिस प्रशासन नेता मंत्री माफिया सब एक साथ मिले हुए हैं लेकिन उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों तक अभी केंद्रीय जांच एजेंसी पहुंच नहीं पाई है वह यह ना समझे कि वह बच जाएंगे उन पर भी बहुत जल्द शिकंजा कसा जाएगा,मगर विधायक अग्निमित्रा पाल ने बालू तस्करी पर आवाज कुछ महीने पहले उठाते दिखी मगर रानीगंज के चर्चित डियो सिंडिकेट के मास्टरमाइंड पप्पू सिंह के विषय में अब तक आवाज नहीं उठाई, जबकि पप्पू सिंह आज भी डियो सिंडिकेट चाला रहे है और वसूली कर रहे
Mr Ajay Kumar