किया गया 28वीं वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन
आसनसोल मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के द्वारा 28वीं वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन किया गया। आसनसोल जिला कोर्ट के जिला न्यायाधीश गोपाल कुमार डालमिया, निगम के उपमेयर अभिजीत घटक तथा आसनसोल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा बोरो चार के चेयरमैन राजेश तिवारी ने फिता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। वाटर कूलर मशीन स्वर्गीय लक्ष्मी देवी केडिया, धर्मपत्नी स्वर्गीय बनारसी लाल केडिया तथा स्वर्गीय मधु देवी केडिया धर्मपत्नी विनोद केडिया की स्मृति में नमिता केडिया धर्मपत्नी विशाल केडिया तथा सीमा केडिया धर्मपत्नी विकास केडिया ने लगवाया। अवसर पर अमृत धरा प्रकल्प शाखा के संयोजक अभिषेक केडिया ने बताया की मारवाड़ी में आसनसोल सिटी शाखा के द्वारा पहले अप वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन आज यहां कोर्ट परिसर में किया गया है. युवा मंच सामाजिक कार्यों के लिए निरंतर अग्रसर है और आगे भी रक्तदान,आपकी रसोई, गौ सेवा, जैसे विभिन्न कार्यक्रम करती रहेगी। अवसर पर विनोद केडिया, व्यवसायी मनोज वैश्य, प्रकाश दीवान, नरेश अग्रवाल, सूजित गुप्ता, संजय अग्रवाल ,अनंजय अग्रवाल, विमल अग्रवाल, शंकर लाल शर्मा, मुकेश शर्मा, जैकी शर्मा, अभिषेक अग्रवाल (सीए., अभिषेक केडिया, विवेक खेतान, आनंद पारीक आदि उपस्थित थे।
Mr Ajay Kumar