तृणमूल विधायक नरेन ने ऑपरेशन सिंदूर को कहा स्क्रिप्टेड ड्रामा, भाजपा ने लिया आड़े हाथ

तृणमूल विधायक नरेन ने ऑपरेशन सिंदूर को कहा स्क्रिप्टेड ड्रामा, भाजपा ने लिया आड़े हाथ

आसनसोल । पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा की गई सख्त कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को जहां देशभर में सैल्यूट किया गया, जगह-जगह रैली, जुलूस निकालकर इस ऑपरेशन के प्रति लोगों ने अपनी देश के प्रति श्रद्धा जताई, वहीं इसे तृणमूल के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने स्क्रिप्टेड ड्रामा बता दिया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों के साथ जगह-जगह सियासी भूचाल सा आ गया है। हाल ही में कार्यकर्ता सभा के दौरान विधायक नरेन ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित टिप्पणी की। अपने बयान में कटाक्ष करते हुए नरेन ने कहा कि यह सब खेल है, पूरा नाटक है। वीडियो सोशल मीडिया पर यह बयान तेजी से वायरल हो गया है। नरेन ने इस सैन्य कार्रवाई को स्क्रिप्टेड ड्रामा बताया, जिससे देशभर में आक्रोश फैल गया है। वायरल वीडियो में नरेन कहते नजर आ रहे हैं कि यह सब दिखावा है। भाजपा सरकार ने पाकिस्तान से बातचीत करके यह हमला किया। वहीं नरेन के इस बयान पर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर व भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने तीखा पलटवार किया है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया डते हुए जितेंद्र ने कहा कि गंभीर मुद्दों पर ऐसा बयान शर्मनाक है। जितेंद्र ने कहा कि अगर नरेन चक्रवर्ती को पाकिस्तान इतना पसंद है तो वहीं जाकर घर बसा लें। इस बयान के लिए तुरंत तृणमूल माफी मांगे और इस विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर हमलोगों के लिए, देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।