भाजपा प्रत्याशी के चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भाजपा प्रत्याशी के चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

रानीगंज विधानसभा क्षेत्र बरदही इलाके में शनिवार

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया वह यहां पर रानीगंज के भाजपा प्रत्याशी पार्थो घोष के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए आई थी रेखा गुप्ता के आते ही और रानीगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गया उनका भव्य तरीके से मंच पर स्वागत किया गया रेखा गुप्ता ने यहां पर भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं के सामने आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपना वक्तव्य पेश किया उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही बंगाल को घुसपैठिया मुक्त बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि यहां के जो मूल निवासी हैं उनका ही बंगाल के संसाधनों पर एकमात्र अधिकार है और भाजपा की सरकार आने के बाद उसे अधिकार को सुनिश्चित किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस वक्त राज्य में जो सरकार चल रही है उसे यहां की जनता के साथ कोई सहानुभूति नहीं है इस वजह से यहां पर बेटियों की इज्जत लुट जाती है लेकिन यहां का प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता यहां के प्रशासन और यहां के मुख्यमंत्री को परवाह है तो सिर्फ बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की लेकिन 4 में के बाद यह सिलसिला बंद हो जाएगा और घुसपैठियों को बाहर निकल जाएगा इसके अलावा उन्होंने महिला सुरक्षा पर भी अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी इतना ही नहीं उन्होंने घोषणा की की भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं को बस में सफर करने के लिए कोई किराया नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि यह बंगाल की धरती है यहां पर मां दुर्गा मां छठी में आस्था रखने वाले लोग रहते हैं हर त्यौहार यहां पर धूमधाम से मनाया जाता है अगर इस सिलसिले को आगे भी जारी रखना है और बिना किसी डर के अगर अपने धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करना है तो भाजपा को सत्ता में लाना अति आवश्यकहै। रेखा गुप्ता ने कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस राज्य की मां बहन बेटियों और अन्य लोगों के बारे में नहीं सोचती उनके लिए सिर्फ एक ही रिश्ता दुनिया में सबसे बड़ा है और वह है उनका भतीजा लेकिन उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार बन जाएगी तब टीएमसी के सभी भ्रष्टाचारियों जेल में होंगे