एआइएमआइएम पार्टी के और से दानिश अजीज ने नामांकन दाखिल किया
आसनसोल :एआइएमआइएम पार्टी के और से सोमवार आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से दानिश अजीज ने नामांकन दाखिल किया आसनसोल महकमा शासक कार्यालय में दानिश अजीज अपने पार्टी के कार्यकर्ता ऑन के साथ रैली के माध्यम से पहुंचे और उन्होंने सभी नियमों का पालन करते हुए नामांकन दाखिल किया इससे पहले रैली की शक्ल में एआइएमआइएम के सदस्य महकमा शासक कार्यालय पहुंचे और इसके उपरांत दानिश अजीज अपनी पार्टी के कुछ लोगों के साथ महकमा कार्यालय के अंदर गए और उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया को पूरी की इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दानिश अजीज ने कहा कि आसनसोल को नशा मुक्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है इसके अलावा क्षेत्र में इतने कारखाने हैं लेकिन यहां के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिलती बाहरी लोगों को लाकर यहां नौकरी दी जाती है इसके खिलाफ भी उनकी पार्टी संघर्ष करेगी ताकि यहां के बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिले इसके अलावा उन्होंने लोगों तक शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का वादा किया वही आसनसोल में जाम की समस्या को लेकर दानिश अजीज ने कहा की कुछ महीनों पहले आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने जाम को हटाने के लिए एक बहुत बड़ा ऐलान किया था लेकिन बाद में देखा गया कि उनकी ही पार्टी के एक नेता द्वारा इसका विरोध किया गया दानिश अजीज ने टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी अपनी पार्टी में ही एकता नहीं है वह ए आई एम आई एम के लिए क्या चुनौती पेश करेंगे दानिश अजीज ने साफ कहा उत्तर में ए आई एम आई एम और टीएमसी के बीच ही असली टक्कर होगी

Mr Ajay Kumar