जल संकट को देखते हुए पार्षद ने कोलियरी एजेंट को सौपा ज्ञापन
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम क्षेत्र पड़ने वाली वार्ड संख्या 38 इलाके के काली पहाड़ी कोलियरी एजेंट को शनिवार वार्ड संख्या 38 के पार्षद मीना कुमारी हांसदा के नेतृत्व में जल संकट को देखते हुए ज्ञापन सौंपा गया इस विषय में पार्षद ने बताया कि यहां पर पहले कोलियरी की और से जल की आपूर्ति की जाती थी लेकिन पिछले कुछ समय से कोलियरी के पंप खराब है जिस वजह से कोलियरी द्वारा जो पानी की आपूर्ति की जाती थी वह फिलहाल बंद हो चुकी है जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि एजेंट को ज्ञापन दिया गया और उनसे मांग की गई कि अगले तीन दिनों के अंदर कोलियरी की तरफ से जो पानी की आपूर्ति की जाती थी उसे फिर से सुचारु रूप से चालू किया जाए ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में कोई परेशानी ना हो उन्होंने कहा कि यहां पर नगर निगम की तरफ से पानी की आपूर्ति होती है लेकिन वह पर्याप्त नहीं होता कोलियरी द्वारा जो पानी की आपूर्ति की जाती थी उसके बंद हो जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है पार्षद ने बताया कि एजेंट ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अगले तीन दिनों के अंदर पानी की समस्या दूर हो जाएगी
Mr Ajay Kumar