हॉस्पिटल के सामने से उठा ले गए युवक को, हंगामा

हॉस्पिटल के सामने से उठा ले गए युवक को, हंगामा

आसनसोल । आसनसोल उत्तर थाना के कन्यापुर फाड़ी अंतर्गत सृष्टिनगर परिसर में स्थित प्राइवेट अस्पताल समीप अचानक हंगामा मच गया। हंगामा मचने का मुख्य कारण कुछ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा अस्पताल में इलाजरत मरीज के परिजन को जबरन उठाकर ले जाने के कारण हुआ। घटना के बाद अपह्रत युवक के परिवार और रिश्तेदारों ने हंगामा किया और प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि मिराज नामक युवक की मां बीते कई दिनों से सृष्टि नगर परिसर में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं। रोज की तरह मंगलवार को भी मिराज अपनी मां से मिलने व उनका हाल जानने के लिए अस्पताल आया था। मिराज के साथ उसका रिश्ते में भाई राजा भी आया था। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने राजा को अस्पताल के पास शॉपिंग मॉल के सामने बुलाया और उससे बातचीत करने लगे। सूत्रों की माने तो एक गाड़ी में तकरीबन चार लोग थे और उन्होंने राजा को पकड़ लिया। मिराज की माने तो जब वो वहां पहुंचा और राजा को पकड़ने का कारण पूछा तो उन लोगों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी और राजा को गाड़ी में डालकर फरार हो गए। सूत्रों की माने तो राजा को ले जाने वाले लोग खुफिया विभाग (डीडी) के अधिकारी थे, हालांकि इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। घटनाक की सूचना पाकर पार्षद फनसबी आलिया और मिराज के रिश्तेदारों का कहना है कि जो लोग राजा को उठा कर ले गए, वे वर्दी में नहीं थे। उनकी गाड़ी पर भी ऐसा कोई निशान, स्टिकर या लिखावट नहीं थी, जिससे पता चले कि वह पुलिस गाड़ी है। इस घटना के बाद अचानक से पूरा माहौल हंगामे में बदल गया। पार्षद फनसबी ने साफ कहा है कि इस मामले में 24 घंटे का समय हमलोग दे रहे है, यह पता लगाने के लिए की राजा को उठाकर ले जाबे वाले कौन थे और अगर वो अपराधी थे तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करे तथा राजस को सही सोमत वापस लाये, इसके साथ ही अगर वे कोई और है तो राजा को ऐसे क्यों लेकर गए, पुलिस पूरी घटना की जांच कर मामले की विस्तृत जानकारी दे, अन्यथा 24 घंटे के बाद इस घटना की सच्चाई सामने नहीं आती है तो हमलोग रोड जाम समेत आंदोलन करने को विवश होंगे। सूचना मिलने पर आसनसोल उत्तर थाना और कन्यापुर फांडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे है, जिसे पुलिस को सुलझाने होंगे।