भाजपा के उम्मीदवार को लेकर किया गया संवाद और चुनावी सभा को लेकर भी जानकारी दी
आसनसोल :आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित जिला भाजपा पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में यह संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां पर आसनसोल उत्तर आसनसोल दक्षिण जमुरिया रानीगंज कुल्टी तथा बाराबनी के भाजपा प्रत्याशी उपस्थित थे क्रमश कृष्णेंदु मुखर्जी अग्निमित्रा पाल डॉ बिजन मुखर्जी पार्थो घोष डॉ अजय पोद्दार अरिजित राय भी उपस्थित थे। इस मौके पर देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि दिनांक 9 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसनसोल में चुनावी जनसभा को पोलो मैदान में संबोधित करेंगे उनकी चुनावी सभा को लेकर मंगलवार यह संवाददाता सम्मेलन किया गया है यहां पर आसनसोल लोकसभा केंद्र के सभी प्रत्याशी उपस्थित हैं सिर्फ पांडवेश्वर से जितेंद्र तिवारी उपस्थित नहीं है क्योंकि उनका स्क्रुटनी का दिन है और जितेंद्र तिवारी ने कहा है कि वह खुद स्क्रुटनी में मौजूद रहना चाहते हैं ताकि टीएमसी कोई धांधली ना कर सके। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आसनसोल आ रहे हैं यह आसनसोल के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे इसके अलावा उनका पुरुलिया जिले से भी भाजपा के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे देव तनु भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आसनसोल आने से ही पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल चुनाव को कितना महत्व दे रही है और आसनसोल लोकसभा केंद्र उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर सभी प्रकार की तैयारी की जा रही है सुरक्षा कर्मियों द्वारा लगभग अभी से पोलो ग्राउंड का दखल ले लिया गया है वहां पर किसी को भी बेवजह घुसने नहीं दिया जा रहा है प्रधानमंत्री के सभा के लिए वहां पर एक विशाल हैंगर बनाया जाएगा ताकि इस कड़ी धूप में किसी को परेशानी ना हो पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी मेडिकल टीम भी उपस्थित रहेगी और अगर किसी को कोई शारीरिक असुविधा होती है तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाने का भी इंतजाम रहेगा जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस क्षेत्र के सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के सभा को लेकर उत्साहित हैं और उनके मुंह से आगामी चुनाव को लेकर दिशा निर्देश सुनने के लिए बेताब हैं वहीं इसके बाद सभी विधानसभा केदो के प्रत्याशियों ने भी एक-एक कर अपनी बातें रखी सभी ने कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और आसनसोल लोकसभा केंद्र में जो सात विधानसभा सीट है सभी पर भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि आसनसोल लोकसभा केंद्र के सभी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपना मन बना लिया है और अब टीएमसी को सत्ता से उखाड़ फेंकना बस कुछ हफ्तों की बात है अब लोग टीएमसी के दबाव में नहीं आने वाले यहां तक की जिस अल्पसंख्यक मतदाताओं के सहारे टीएमसी अपनी नैया पार लगाती थी वह भी अब टीएमसी के खिलाफ हो गए हैं और यही वजह है कि रेल पार इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोग चुनाव में खड़े हो रहे हैं क्योंकि वह टीएमसी के असली चेहरे को पहचान गए हैं कि टीएमसी सिर्फ उन्हें वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती है उनका सही विकास नहीं करती इसलिए अल्पसंख्यकों का भी टीएमसी से मोहभंग हो गया है इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान आसनसोल उत्तर के भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी से जब पूछा गया कि उनके विधानसभा सीट से उन्हीं के नाम के और भी दो लोगों ने नामांकन भरा है तो इस पर भाजपा प्रत्याशी कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि उन्हें भी इस बात का पता चला है और उन्हें ही नहीं आसनसोल उत्तर के सभी लोगों को यह समझ में आ रहा है कि एक ही नाम के इतने सारे प्रत्याशी किसके इशारे पर खड़े किए जा रहे हैं लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होगा आसनसोल उत्तर की जनता बेवकूफ नहीं है उन्हें पता है कि किस कृष्णेन्दु के पक्ष में मतदान करना है वह किसी व्यक्ति को नहीं कमल के निशान को पहचानते हैं हालांकि भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जिस डर की वजह से यह काम किया गया है वह डर उन्हें अच्छा लगा
Mr Ajay Kumar