रिश्वत लेने के आरोप में इसीएल कर्मचारी गिरफ्तार,14 दिन की न्यायिक हिरासत
आसनसोल: पांडवेश्वर के दक्षिण श्यामला कोलियरी के ECL कर्मचारी शंकरनन हरिजन को रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गुरुवार को उन्हें आसनसोल स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार, रिश्वत लेने की शिकायत की जांच के दौरान सीबीआई ने शंकरनन हरिजन को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को अदालत में पेशी के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनी गईं। सुनवाई के बाद सीबीआई विशेष अदालत के न्यायाधीश ने शंकरनन हरिजन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।
अदालत के आदेश के बाद आरोपी ECL कर्मचारी को जेल भेज दिया गया। रिश्वत लेने के आरोप से जुड़े पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जारी है।

Awaz office


