कुल्टी के चिनाकुड़ी में व्यवसायी को मारी गोली,मौत

कुल्टी के चिनाकुड़ी में व्यवसायी को मारी गोली,मौत

आसनसोल : कुल्टी थाना अंतर्गत चिनाकुड़ी क्षेत्र में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार सुबह 7 बजे के आस पास की है, जहां गोलीबारी की घटना से चिनाकुडी तीन नंबर क्षेत्र में दहशत मच गई। मृतक व्यवसायी शंभूनाथ मिश्रा (55) बताया जाता है। घटना की खबर की सुचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर छानबीन करने के लिए पहुंची। डीसीपी अभिषेक मोदी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बताया जाता है कि 
बुधवार की सुबह शंभूनाथ मिश्रा चिनाकुड़ी 3 नंबर मोड़ पर एक दुकान  पर थे। उसी वक्त बाइक पर दो अपराधी आए और शंभुनाथ पर फायरिंग कर दी। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। गोली लगने से घायल शंभुनाथ को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि 6 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों का खोखा बरामद किया।
डीसीपी अभिषेक मोदी ने कहा कि चीनाकुड़ी डीपीएस मोड़ के पास एक व्यक्ति घर के बाहर ही था, तभी अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। हमलावर दो थे, यहां सीसीटीवी मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।