आसनसोल मंडल द्वारा महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई

आसनसोल : गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। आम जन-समुदाय गांधी जी की अहिंसक जीवन शैली के प्रति प्रोत्साहित होने के साथ-साथ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनके गंभीर प्रयासों को लेकर समारोह मना रहा है। उसी के एक भाग के रूप में, महात्मा गांधी की जयंती पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में धूमधाम से मनाई गई। श्री चेतना नंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने आसनसोल मंडल के मंडल शाखा अधिकारियों, बड़ी संख्या में रेलकर्मियों और रोटरी आसनसोल डिस्ट्रिक्ट (एनजीओ) के सदस्यों की उपस्थिति में आसनसोल स्टेशन के बापू भित्ति चित्र के पास गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल, श्री चेतना नंद सिंह ने चित्तरंजन स्टेशन पर गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने भाषण में मंडल रेल प्रबंधक ने रेलकर्मियों से गांधीजी के नैतिक मूल्यों को अपनाने पर बल दिया और हमें सिखाने का प्रयास किया और साथ ही, कहा कि जहां तक संभव हो, इन नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में लागू करने का प्रयास करना चाहिए। इसके बाद स्थानीय कलाकारों के एक समूह द्वारा "राम धुन" गाया गया। आगे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों ने एक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/आसनसोल ने एक प्रेरक गीत भी प्रस्तुत किया। इसके बाद, श्री चेतना नंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने मंडल शाखा अधिकारियों के साथ तीन रेलवे स्कूलों (अर्थात ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल/आसनसोल, ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल/अंडाल और ईस्टर्न रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल/आसनसोल) में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के 42 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया और साथ ही, स्वच्छता पखवाड़ा, जो 16 सितंबर,2023 को शुरू होकर आज 02.10.2023 को सम्पन्न हुआ, के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 07 मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक/स्वास्थ्य निरीक्षक और स्टेशन प्रबंधक/चित्तरंजन स्टेशन को भी पुरस्कृत किया गया।