निंघा के युवक का सीतारामपुर-एथोड़ा रोड पर मिला गला कटा शव, हड़कंप

निंघा के युवक का सीतारामपुर-एथोड़ा रोड पर मिला गला कटा शव, हड़कंप

आसनसोल । आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्र में विभिन्न तरह के अप्राध घट रहे है और पुलिस कई एक मामले को सुलझाने में कामयाब भी रही है। बावजूद अपराधी किसी न किसी तरह के अपराध को अंजाम दे रहे है। चाहे वो चोरी हो या लूट और या फिर हत्या। इसे अपराधियों का बढ़ता मनोबल कहे या अपराधियों के अंदर से पुलिस का भय समाप्त होना, अन्यथा अपराधी लगाम में रहते। इसी तरह का ताजा मामला कुल्टी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर-एथोड़ा रोड का है, जहां जामुड़िया थाना क्षेत्र के निंघा निवासी का गला कटा शव बरामद किया गया। घटना के बाद हड़कंप मचना स्वाभाविक है। युवक का गला कटा शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक निंघा निवासी देव सिंह है, जो नेशनल हाईवे के पास जमीन कारोबारी के कार्यालय में काम निपटाने के बाद घर लौट रहा था, तभी यह घटना हुई। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक बरामद की है, जो संभवतः मृतक की बताई जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का है, लेकिन इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार रात सीतारामपुर-एथोड़ा रोड के किनारे देव सिंह का लहूलुहान शव लोगों ने पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक के गले पर गंभीर चोट के निशान हैं, जो प्रारंभिक रूप से किसी धारदार हथियार से किये गए हो, ऐसा प्रतित होता है। हालांकि चोट की प्रकृति और घटना की परिस्थितियों के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा है या आपराधिक घटना? बरामद बाइक की स्थिति और शव पर चोटों के निशान देखकर संदेह है कि यह महज सड़क हादसा नहीं हो सकता? पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारणों की जानकारी दे पाएगी, वहीं इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने में लगी पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। बताया जाता है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच की प्रगति पर इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझेगी।