कुल्टी के बोरिरा में अवैध खनन के दौरान धसी चाल, 1 की मौत, प्रशासन खामोश

कुल्टी के बोरिरा में अवैध खनन के दौरान धसी चाल, 1 की मौत, प्रशासन खामोश

आसनसोल । कोल इंडिया के आसनसोल शिल्पांचल के कुल्टी थाना क्षेत्र में स्थित बीसीसीएल की बोरीरा खदान में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धस गयी, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं इस घटना में अन्य कई लोगों के खदान में चाल के नीचे दबने होने की आशंका है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह कई लोग अवैध रूपी कोयला खनन करने के लिए बोरीरा खदान के सुरंग में प्रवेश कर गए थे, लेकिन अचानक भारी पत्थर (चाल) गिर गया। इस घटना में कुल्टी थाना क्षेत्र  के केंदुआ बाजार इलाके में रहने वाले बबुआ रविदास पत्थर में दब गया और उसकी मौत हो गयी। कोयला चोरों ने मामला दबाने के लिए शव को बाहर निकालकर खदान समीप झाड़ियों में फेक दिया। फिर शव को घर लाया गया, पीड़ित परिवार मामले को उजागर न करे, इसलिए कोयला माफियाओं की तरफ से उन्हें कुछ मुआवजा के साथ धमकी दी गयी और अंतिम संस्कार करा दिया गया। मालूम हो कि विगत  फरवरी माह के दौरान भी ऐसी घटना हुई थी, जिसमे स्थानिय विक्रम की मौत हो गई थी। तृणमूल पार्षद ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है, जबकि पुलिस का कहना है कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। अब पुलिस को कौन बताएगा कि कुल्टी थाना क्षेत्र के बोरिरा में कोयला की लूट जमकर हो रही है और कोयला माफिया इसकी मौज ले रहे हूं, जबकि आम गरीब लोग अपनी जान गवां रहे है।