भाजपा समर्थक पर हमला, जितेंद्र ने कहा - नरेन्द्रनाथ चाहते है लोगों के खून से होली खेलना

भाजपा समर्थक पर हमला, जितेंद्र ने कहा - नरेन्द्रनाथ चाहते है लोगों के खून से होली खेलना

अंडाल । अंडाल थाना अंतर्गत के बन बहाल में शुक्रवार की रात एक निजी कोयला खदान में काम करने के दौरान एक श्रमिक की मौत हो गई थी। मृतक श्रमिक भाजपा नेता संजय यादव का मामा था। संजय यादव जब मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे तो आरोप है कि वहां तृणमूल के समर्थकों ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले में संजय यादव का सिर फट गया और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता रवींद्र यादव भी घायल हुआ है। दोनों का इलाज दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पांडवेश्वर के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने इस घटना पर तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती लोगों के खून से होली खेलना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल के राम चरित्र और बच्चन के नेतृत्व में लगभग 50 गुंडों ने संजय यादव पर हमला किया। इस मामले में तृणमूल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। दूसरी तरफ भाजपा इसे लेकर आक्रमण हो गयी है, उनका साफ कहना है कि पुलिस निष्पक्ष होकर कार्य करें तो असली वजह और असल हमलावर गिरफ्त में होंगे और सच्चाई सभी के सामने आ जायेगी।