एआईएमआईएम ने एजी चर्च स्कूल चल रहे विवाद को लेकर जिला शासक को ज्ञापन सोपा

एआईएमआईएम ने एजी चर्च स्कूल चल रहे विवाद को लेकर जिला शासक को ज्ञापन सोपा

आसनसोल पश्चिम बंगाल राज्य एआईएमआईएम के नेता और पश्चिम बर्धमान ज़िला एआईएमआईएम पार्टी के अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ ने ज़िले के एआईएमआईएम नेताओं और प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सोमवार पश्चिम बर्धमान जिला शासक कार्यालय में जिला शासक एस पूनमबलम मिल कर एजी चर्च स्कूल में मिशनरियों के दो ग्रुप के बीच चल रहे विवाद को ले कर अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। इस विषय में दानिश अजीज ने कहा कि एजी चर्च स्कूल मिशनरियों के कारण दो ग्रुप के बीच चल रहे विवाद

के वजह से छात्र आतंकित है कई अभिभावकों का उनके पास फोन आ रहा है अभिभावक अपने बच्चों का फ्यूचर और पढ़ाई को लेकर चिंतित। इस विषय को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर भी वह निशान साधे। ज्ञापन कार्यक्रम में अधिवक्ता मेराज हाशमी,मोहम्मद मंसूर आलम,मोहम्मद इरफ़ान,हाफ़िज़ अल्ताफ़ हुसैन अलियावी,साजिद खान,ओवैसी मोहसिन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे