8 कुत्तों को खिला दिया जहर, 3 की हुई मौत, 2 कर रहे खून की उल्टियां, थाने ने शिकायत

8 कुत्तों को खिला दिया जहर, 3 की हुई मौत, 2 कर रहे खून की उल्टियां, थाने ने शिकायत

आसनसोल । आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हीरापुर थाना अंतर्गत हीरापुर माणिक चंद पल्ली इलाके में सड़क के 8 कुत्तों को जहर खिलाने के मामले को लेकर पशुप्रेमियों में भारी रोष व्याप्त है। कुत्तों को हर रोज खाना खिलाने वाले पशु प्रेमी सुमित भट्टाचार्य ने हीरापुर धर्मतल्ला निवासी विकाश मंडल पर आरोप लगाते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट व हीरापुर थाने में लिखित शिकायत की है। जिसमे साफ कहा गया है कि विकाश मंडल ने इलाके के 8 आवारा कुत्तों को रात के अंधेरे में भोजन में जहर मिलाकर खिलाया, जिस वजह से 3 कुत्तों की मौत हो गई है, जबकि 2 कुत्तों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। बाकी के तीन कुत्तों की कोई खोज खबर नही है। पशु प्रेमी उन लापता 3 कुत्तों की तलाश कर रहे है। गंभीर रूप से दो कुत्ते खून की उलटी कर रहे हैं, जिनका उपचार कराया, लेकिन चिकित्सक ने कहा कि उनका बचना मुश्किल है। सुमित ने बताया की यह सब सिर्फ इसलिए विकाश ने किया, क्योंकि किसी कुत्ते ने विकाश की कथित रूप से एक मुर्गी को मार दिया था और तब से ही विकाश कुत्तों कक मारने की बात कह रहा था। सुमित समेत अन्य पशुप्रेमी हीरापुर थाना पहुँचे और थाने का घेराव कर आरोपी विकाश मंडल की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग की। थाना प्रभारी ने की गई लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।