गौ वंश लदे वाहन को पकड़ा, सौंपा पुलिस को, कार्रवाई की मांग
आसनसोल : रानीगंज थाना क्षेत्र इलाके में गौ तस्करी किये जाने के मामले में बहुत बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ दिखा है। रानीगंज में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एक वैन में लदे करीब आधा दर्जन से अधिक गौ वंश को तस्करों के चंगुल से बचाया। उक्त वैन बांकुड़ा के मेजिया से आ रहा था। सूत्रों की माने तो उक्त वैन में सवार तस्कर स्थिति को भांपते हुए फरार हो गए। भाजपा नेता अभिक मंडल और विहिप नेता मनोज सर्राफ की चतुराई से गौ तस्करी के चल रहे तस्करी कांड का भंडाफोड़ हुआ। करीब दर्जन भर गौ वंश से भरे वाहन को रानीगंज के गिरजा पाड़ा इलाके में रोका गया, जहां पुलिस ने हस्तक्षेप कर वाहन को जब्त कर लिया। वहीं उक्त वाहन में सवार गौ वंश को सुरक्षित रूप से रानीगंज में स्थित गोशाला में रखा गया है। दूसरी तरफ पुलिस गौ वंश को छोड़कर फरार हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गौ वंश की तस्करी को लेकर जांच की मांग उठने लगी है। मौके पर मौजूद विहिप नेता की माने तो एक छोटे वैन में 9 गाय लादकर मेजिया की तरफ से लाया जा रहा था। साहेबगंज मोड़ पर इन गौ वंश को देखकर किसी ने हमे सूचना दी. इसके बाद गिरजा पाड़ा मोड़ के पास हमलोगों ने वैन को रोककर वाहन चालक से पूछताछ की, जहां उसने बताया कि यह बकरीद पर कुर्बानी के लिए आसनसोल ले जाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि पुलिस प्रशासन को इतना बड़ा वाहन नहीं दिखा। इसमें हथियार के अलावा गांजा या अन्य तरह की अवैध सामग्री भी हो सकती थी। ऐसे में स्थानिय पुलिस पर कई सवाल खड़े होते है। लेकिन हम इन गौ वंश को कहीं ले जाने नहीं देंगे, इसे हम रानीगंज गौशाला में रखेंगे। उन्हीने साफ कहा कि वाहन मालिक के खिलाफ पुलिस मामला दायर करें, मामला नहीं किया तो हम अदालत में मामला करेंगे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाएंगे।
Mr Ajay Kumar