आसनसोल दक्षिण विधानसभा झाटी डांगा आदिवासी पाड़ा में वर्षों से जल संकट भाजपा उम्मीदवार ने तृणमूल सरकार पर साधा निशाना

आसनसोल दक्षिण विधानसभा झाटी डांगा आदिवासी पाड़ा में वर्षों से जल संकट भाजपा उम्मीदवार ने तृणमूल सरकार पर साधा निशाना

आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक अग्निमित्र पाल को रानीगंज आमरासुता ग्रामपंचायत अंतर्गत झाटी डांगा आदिवासी पाड़ा के निवासी ने की शिकायत आदिवासी पाड़ा लोगो ने कहा की यहाँ लंबे समय से गंभीर जल संकट समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार तृणमूल के पंचायत सदस्य को समस्या की जानकारी दी गई अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।निवासियों के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले घर–घर नल लगाया गया था, लेकिन उनमें से अधिकांश नल से पानी आता है। पूरे इलाके में सड़क पर केवल एक ही नल है, लेकिन उससे पानी की धार इतनी कम है कि एक बाल्टी पानी भरने में दो घंटे से भी अधिक समय लग जाता है। इस वजह से रोज़ाना पानी लाने में भारी समस्या होती है, पानी को लेकर अक्सर झगड़े भी होते हैं।स्थानीय लोगों का आरोप यह है कि वर्षों से यह जल समस्या जारी है, लेकिन बार–बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।इसी दिन प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल इलाके में पहुंचीं और स्वयं इस समस्या स्थिति को देखा। इसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में ममता बनर्जी ‘एगिये बंगला’ की बात करती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर आज भी कई जगह लोगों को बुनियादी सेवाएं तक नहीं मिल रही हैं।उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा जहां नल तो है लेकिन पानी नहीं, और कई गरीबों के पास आज भी मिट्टी का घर है—ऐसे में विकास के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।