स्थानीय बेरोजगारों को मिले काम, भाजपा की मांग, तृणमूल पर विरोध करने का आरोप

स्थानीय बेरोजगारों को मिले काम, भाजपा की मांग, तृणमूल पर विरोध करने का आरोप

आसनसोल । बाराबनी के ईटापाड़ा कोयला खदान में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मील, इस मांग को लेकर भाजपाई शांतिपूर्ण रैली के ज़रिए खदान कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया. वहीं तृणमूल कर्मियों पर भाजपा के जनहित आंदोलन का विरोध करने का आरोप लगा। जिससे तनाव बढ़ गया और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपाई कोलियरी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपे बिना लौट गए। भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरोप लगाया गया कि जायज मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम रखा गया था, जिसकी सूचना पुलिस और कोलियरी प्रबंधन को दी गई थी। बावजूद तृणमूल के गुंडों के कारण भाजपा ज्ञापन नहीं दे सकी। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया की पुलिस तृणमूल के गुंडों के सामने वे बिल्कुल असहाय लगी। भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि प्रशासन ने हमें रोक कर हमारी आवाज़ दबाने की कोशिश की। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। स्थानीय युवा सालों से बेरोज़गार घूम रहे हैं। स्थानीयों युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिली तो हम आंदोलन को जिला स्तर से राज्य स्तर तक लेकर जाएंगे। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा की हम कोयला खदान के पास में रहकर भी काम से वंचित हैं। भाजपा हमारे साथ है और हम अब रोजगार लेकर रहेंगे।