सड़क निर्माण के लिए किये गढ्ढे में गिरकर मौत, अग्निमित्रा ने घेरा उज्ज्वल को
कुल्टी । कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी क्षेत्र के मिठानी से खड़मबांध जाने वाले रास्ते पर सड़क निर्माण के लिए किये गए गड्ढे में गिरकर साइकिल सवार युवक जीवन बाउरी की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के लिए गढ्ढा किया गया है, लेकिन सुरक्षा उपायों की भारी अनदेखी की गई है। लोगों की माने तो जीवन बाउरी को गड्ढा नहीं दिखा और वह ठेकेदार की गलती का शिकार हो गया। विधायक अग्निमित्रा पाल ने इस मामले में पूर्ण रूप से एडीडीए के वाइस चेयरमैन सह पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। विधायक अग्निमित्रा ने ठेकेदार के साथ उज्जवल चटर्जी को की गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों ने बताया कि जीवन घर के किसी किसी काम से साइकिल लेकर निकला था, लेकिन अंधेरे में वो गड्ढा
में गिर गया। गढ्ढे में पानी जमा होने के कारण वो उसमें डूब गया। हादसे ने मृतक का परिवार आर्थिक संकट में है. इसलिए उनके परिवार के लिए लोगों ने मुआवजे की मांग की।
Mr Ajay Kumar