देशविरोधी पोस्ट करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आसनसोल । पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी चल रही है। इस दौरान दोनों देशों के रिश्ते भी काकी तल्ख हुए है। इस बीच भारत में रहकर भारत के खिलाफ बोलने वालों को लेकर देशवासियों में भारी रोष है। लेकिन कुछ ऐसे भी है, जो पाकिस्तान के समर्थन में और भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देश में हिंसा फैलाने का प्रयास कर रहे है। ऐसे लोगों के खिलाफ विभिन्न राज्यों की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पश्चिम बंगाल में भी ऐसा देखने को मिला है। इसी तरह बीती रात बाराबनी थाना अंतर्गत काठालतला इलाके से सफर अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि उक्त युवक अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पिछले कुछ दिनों से भारत विरोधी पोस्ट सोशल मीडिया पर कर रहा था। रविवार को उसे आसनसोल कोर्ट में पेश किया. इस विषय पर हजार मुस्लिम समाज कमेटी के पदाधिकारियों ने लगातार विरोध किया है। अध्यक्ष कयाम ने कहा कि जिस देश में रहते है, उस देश के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान होना होगा. हम भारत में रहते हैं और भारत के प्रति हमें पूरी तरह से निष्ठावान होने की जरूरत है, जो ऐसा नहीं करते, वह इस्लाम धर्म की अवहेलना कर रहे हैं. उन्होंने आपत्ति जताई की कुछ लोगों की ऐसी हरकतों की वजह से पूरी कौम को बदनाम किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम अमन-चैन की मिसाल बनाये रखे। उन्होंने कहा कि सच्चा मुसलमान वही है, जो अपने देश से मोहब्बत करता है. मालूम हो कि इस घटना के बाद भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने थाना अधिकारियों से मुलाकात की और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कारबाई करने की मांग की।
Mr Ajay Kumar