आसनसोल कुल्टी में भाजपा स्टार प्रचारक मिथुन चक्रबर्ती ने की सभा
आसनसोल कुल्टी।आने वाले नए वर्ष पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रही हैं, उससे पहले राजनीतिक सभा भाजपा और अनय पार्टी शुरू कर दी है। शनिवार कुल्टी में भाजपा के स्टार प्रचारक और हिंदी और बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने विधानसभा में एक सभा को सम्बोधित करते दिखे। इस सभा में इस क्षेत्र के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार, युवा नेता केशव पोद्दार और अन्य भाजपा कार्यकर्ता-समर्थक उपस्थित थे। यहां मिथुन चक्रवर्ती ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जो हिंदुओं की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर वे पश्चिम बंगाल को एक और बांग्लादेश में परिवर्तित नहीं करना चाहते हैं, तो आगामी विधानसभा चुनाव में वे एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में वोट करें। उन्होंने भाजपा समर्थकों के साथ-साथ हिंदूयों के प्रति समर्थन रखने वाले टीएमसी, कांग्रेस और वामपंथी समर्थकों से भी भाजपा को समर्थन देने का आह्वान किया।
Mr Ajay Kumar