भाजपा प्रत्याशी अर्जित रॉय के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की चुनावी जनसभा

भाजपा प्रत्याशी अर्जित रॉय के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की चुनावी जनसभा

बाराबनी भाजपा प्रत्याशी अरिजीत रॉय के समर्थन में चुनावी जनसभा करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सालानपुर क्षेत्र के आछरा हाई स्कूल मैदान पहुंचे जहाँ उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया इस मौके पर यहां बड़े संख्या में भाजपा के नेता सह कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे जैसे ही योगी आदित्यनाथ सभा स्थल पर पहुंचे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने मिला यहां पर योगी आदित्यनाथ के जयकारे लगाए गए और भारतीय जनता पार्टी के जयकारे और जय श्री राम के नारे गूंजने लगे मंच पर पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया इसके उपरांत अपने प्रसिद्ध अंदाज में योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करने लगे उन्होंने कहा कि बंगाल की यह धरती कवि रवींद्रनाथ टैगोर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान विभूतियों की धरती है उन्होंने हमेशा देश के कल्याण के लिए काम किया है उन्होंने कहा कि यह वही धरती है जिसने हमें हमारा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दिया उन्होंने कहा कि आज वंदे मातरम को 150 साल पूरे हो चुके हैं और इस साल यानी 150वें साल है बंगाल से टीएमसी का शासन भी समाप्त होगा उन्होंने कहा कि यह धरती स्वामी विवेकानंद की धरती है जिन्होंने कहा था कि गर्व से कहो कि हम हिंदू है उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया आने वाले विधानसभा चुनाव में बाराबनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अरिजीत राय को जितवाएं और इसके बाद वह वादा करते हैं कि बंगाल की धरती से टीएमसी का सुपड़ा साफ हो जाएगा इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा बंगाल का भी भारत का आर्थिक नेतृत्व किया करता था चाहे वह कारखाने में नौजवानों की नियुक्ति हो कृषि हो या मछली उत्पादन हर क्षेत्र में बंगाल अग्रिम पंक्ति में था लेकिन पहले कांग्रेस फिर वामपंथियों और अब टीएमसी के शासनकाल में बंगाल पिछड़ता चला गया है उन्होंने कहा कि इसके लिए यहां की राजनीतिक पार्टियां जिम्मेदार हैं उन्होंने लोगों से अनुरोध किया एक बार भाजपा को मौका दें बंगाल के पुराने गौरवशाली इतिहास को वह लौट आएंगे