महिला आरक्षण विरोधियों के कारण पास नहीं हुई इसकी जानकारी मंत्री रेड्डी ने दी
आसनसोल :केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने आसनसोल के शितला इलाके स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया इस मौके पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य के अलावा भाजपा के अन्य जिला नेता उपस्थित थे यहां पर केंद्रीय कोयला मंत्री ने 17 अप्रैल संसद में महिला आरक्षण बिल के गिर जाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि टीएमसी और अन्य विपक्षी पार्टियां यह नहीं चाहतीं कि देश की महिलाओं को वह अधिकार प्राप्त हो जिसकी वह हकदार है उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस टीएमसी और अन्य विपक्षी पार्टियों के विरोध के कारण महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका इससे पहले भी इन पार्टियों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया है उन्होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है की टीएमसी की प्रमुख एक महिला है इसके बावजूद टीएमसी द्वारा महिला आरक्षण बिल का विरोध किया गया उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं ने देख लिया है कि कौन सी पार्टियां उनके अधिकारों की प्राप्ति के खिलाफ हैं जब उनसे पूछा गया की 2023 में ही महिला आरक्षण बिल पास हो चुका था लेकिन विपक्ष का कहना है कि महिला आरक्षण बिल की आड़ में केंद्र सरकार डीलिमिटेशन की प्रक्रिया को पूरा करना चाहते थे तो जी किशन रेड्डी ने इसे खारिज कर दिया और कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध कर रहा है उनके पास कोई ठोस कारण नहीं है। वही परिसीमन या डीलिमिटेशन के मुद्दे पर उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कोई नई बात नहीं की थी कांग्रेस के जमाने में जो नियम तय किए गए थे उन्हें नियमों को आधार बनाकर ही परिसीमन की प्रक्रिया को संपूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा था जिस राज्य में जितने सीट है उतने प्रतिशत सीटों को हर राज्य में बढ़ाया जा रहा था कांग्रेस के जमाने में भी इसी तरह से परिसीमन हुआ था और इस बार भी वही करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन कांग्रेस समाजवादी पार्टी टीएमसी जैसी पार्टियों द्वारा इसका विरोध सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि वह नहीं चाहते कि परिसीमन के जरिए सत्ता में महिलाओं एससी-एसटी ओबीसी और पिछड़े वर्ग के लोगों को अधिकार प्राप्त हो वह चाहते हैं कि सत्ता में कुछ परिवारों का अधिकार बना रहे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह अब नहीं होने वाला देश के सभी वर्गों को सत्ता में भागीदारी मिलेगी नए चेहरों को मौका मिलेगा और इसके लिए भाजपा लगातार प्रयास करती रहेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस और टीएमसी पूरे देश में एक होकर रहते हैं और बंगाल में एक दूसरे का विरोध करने का ढोंग करते हैं वही जब केंद्रीय कोयला मंत्री से पूछा गया कि वह दावा करते हैं कि 4 मई के बाद बंगाल में कोयला माफियाओं का समय समाप्त हो जाएगा लेकिन देखा जाता है कि इस क्षेत्र के कई कोयला माफिया भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो उनकी बातों में विरोधाभास नजर आता है इस पर जी किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा के लिए माफिया माफिया ही होता है चाहे वह किसी भी पार्टी में क्यों ना हो और भाजपा ऐसे तत्वों को कभी बढ़ावा नहीं देती
Mr Ajay Kumar