दानिश अजीज के समर्थन में ओवैसी ने किया जनसभा
आसनसोल एआइएमआइएम के राष्ट्रीय प्रमुख असदुद्दीन ओवैस आसनसोल के रेल पार इलाके के इस्तेमा मैदान में चुनावी जन सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे इस मौके पर उनके साथ आसनसोल उत्तर पार्टी के प्रत्याशी दानिश अजीज और अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर दानिश अजीज और उनके पार्टी के स्थानीय नेताओं द्वारा जैसे ही असदुद्दीन ओवैसी का हेलीकॉप्टर उतरा उनका भव्य स्वागत किया गया इसके उपरांत असदुद्दीन ओवैसी ने संबोधित करते करते हुए कहा कि इतने सालों तक पश्चिम बंगाल के मुसलमान ने कभी कांग्रेस कभी वामपंथियों तो कभी टीएमसी पर भरोसा जताया लेकिन किसी ने भी उनके भरोसे की लाज नहीं रखी और मुसलमान को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है उन्होंने कहा कि इसके लिए कुछ हद तक मुसलमान भी जिम्मेदार हैं जो अपने आप को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल होने देते हैं उन्होंने उपस्थित जनता से आग्रह किया कि वह अपने आप को एक जागरूक नागरिक के तौर पर पेश करें ना कि एक वोट बैंक के तौर पर तभी उनके साथ इंसाफ होगा तभी उनके बच्चों को उचित शिक्षा मिलेगी तभी उनके परिवार के नौजवानों को रोजगार मिलेगा वरना जैसे ममता बनर्जी ने मुसलमान को दुधारू गाय कहा था ठीक वैसे ही नेता मुसलमान के साथ आचरण करेंगे उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुसलमान ने और खासकर आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले मुसलमान ने अब तक सभी पार्टियों को देख लिया है उन्होंने यहां के लोगों से अनुरोध किया कि वह एक बार एआइएमआइएम को भी देखें उनके प्रत्याशी को जीत दिलवाएं ताकि उनकी पार्टी कुछ सार्थक कर सके उन्होंने कहा कि अक्सर उनकी पार्टी पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगता है लेकिन सच्च यह है कि उनकी पार्टी कभी बीजेपी के साथ नहीं गई जबकि ममता बनर्जी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया केंद्र में वाजपेई सरकार के समय वह मंत्री रहे इसलिए उनकी पार्टी पर भाजपा को मदद पहुंचाने के जो आरोप लगाते हैं और पूरी तरह से बेबुनियाद हैं
Mr Ajay Kumar